नमामि गंगा उत्सव पर डीसी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, दीपक भी प्रज्वलित किया

नमामि गंगा उत्सव पर डीसी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, दीपक भी प्रज्वलित किया

नमामि गंगा उत्सव पर डीसी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ दीपक भी प्रज्वलित किया

प्रियेश कुमार/न्यूज 11 भारत

धनबाद/डेस्क: नमामी गंगे उत्सव के अवसर पर डीसी राजेंद्र सरोवर पहुंचे. स्वच्छता की दिलाई शपथ. दीपक भी जलाए. लोगों से स्वच्छता अभियान में भाग लेने की अपील की. अपने घर के साथ - साथ आसपास में भी साफ - सफाई रखने की अपील की.  कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के नमामि गंगे योजना के रूप किया गया था. 

डीसी आदित्य रंजन, नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने दीप जलाकर गंगा आरती की और सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई. जिला गंगा समिति और धनबाद नगर निगम द्वारा आयोजित गंगा आरती को लेकर राजेंद्र सरोवर की भव्य सज्जा की गयी थी. कार्यक्रम में धनबाद के लोगों ने उत्साह से भाग लिया. 

डीसी ने कहा कि  गंगा और उसकी घटक नदियों और जलाशयों को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त और वैज्ञानिक मानकों के अनुसार रखने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए किया यह आयोजन किया गया है.  दामोदर नदी को भी गंदा नहीं होने देना है . इसके लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार के स्तर से भी काफ़ी प्रयास हो रहे हैं.

इस गंगा आरती के आयोजन में रंगोली चित्रण, दीया प्रज्वलन, भजन-कीर्तन एवं गंगा आरती का कार्यक्रम हुआ. जिसमे हिस्सा लेनेवाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया

यह भी पढ़ें: बरमसिया ओवर ब्रिज की कल से शुरू होगी मरम्मत, ब्रिज से होकर वाहनों के आने-जाने पर पूरी तरह रोक

संबंधित सामग्री

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

झारखंड

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

30 सितंबर, 2024 को नशे की हालत में लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी शांति देवी की हत्या कर दी थी

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

झारखंड

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कभी भी किसी बड़े हादसे की बनी हुई है आशंका

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी विवेक कुमार महतो और मुमताज अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा और 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है.

घाघरा प्रखंड के अरंगी पंचायत अंतर्गत खम्भिया गांव में बिना अनुमति योजना स्थल बदलकर पुल बनाने की जांच शुरू

झारखंड

घाघरा प्रखंड के अरंगी पंचायत अंतर्गत खम्भिया गांव में बिना अनुमति योजना स्थल बदलकर पुल बनाने की जांच शुरू

हरकत में आए अधिकारी, डीपीएम ने टीम के साथ खम्भिया गांव पहुंचकर की जांच