गढ़वा में संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त पदाधिकारियों-कर्मियों को दायित्वों के ईमानदार-अनुपालन की दिलायी शपथ

By : News11 Bharat
गढ़वा में संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त पदाधिकारियों-कर्मियों को दायित्वों के ईमानदार-अनुपालन की दिलायी शपथ

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा में संविधान दिवस के मौके पर गढ़वा समाहरणालय के सभागार में  गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों, कार्यालय प्रधान व कार्यालय कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करने का संकल्प लिया. सभी ने संविधान के प्रति भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को न्याय, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा, उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढाने के लिए, दृढ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई० को एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने का शपथ लिया.

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है, जिस दिन भारत के संविधान मसौदे को अपनाया गया था. 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू होने से पहले 26 नवंबर 1949 को इसे अपनाया गया था. सरकार ने 19 नवंबर, 2015 को राजपत्र अधिसूचना की सहायता से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया था. उन्होंने संविधान दिवस की बधाई सभी को दी. साथ ही पदाधिकारियों/कर्मियों को संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का कार्य भी ईमानदारी से अनुपालन करने को कहा.

इस मौके पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को  भारतीय संविधान का निर्माता और मुख्य वास्तुकार कहा जाता है क्योंकि वे संविधान की प्रारूपण समिति के अध्यक्ष थे और उन्होंने संविधान को अंतिम रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. संविधान दिवस के उक्त मौके पर आज 26 नवंबर 2025 को जिले के सभी प्रखंड, अंचल, थाना व सभी सरकारी कार्यालयों में भी संविधान की प्रस्तावना पढ़ संविधान द्वारा दिए गयें अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करने का संकल्प लिया गया.

इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, अभियान एसपी राहुल कुमार बड़ाइक, पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी मौजूद थें.

यह भी पढ़ें: संविधान दिवस पर गांडेय कस्तूरबा स्कूल में छात्राओं ने ली शपथ
 

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया