झालसा के निर्देश पर जिला जज पहुंचे झींकपानी स्थित संचार वृद्धआश्रम, विधिक जागरूकता का हुआ आयोजन

झालसा के निर्देश पर जिला जज पहुंचे झींकपानी स्थित संचार वृद्धआश्रम, विधिक जागरूकता का हुआ आयोजन

झालसा के निर्देश पर जिला जज पहुंचे झींकपानी स्थित संचार वृद्धआश्रम विधिक जागरूकता का हुआ आयोजन

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

चाईबासा/डेस्क: झालसा रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए चाईबासा मौहम्मद शाकिर ने जिले के झींकपानी प्रखंड स्थित संचार वृद्ध आश्रम केंद्र में विधिक जागरूकता कार्यक्रम सह निरीक्षण तथा सामग्री वितरण किया, जिला जज ने आश्रम में निरीक्षण के दौरान वहां पर आवासित वृद्धजनो से बातचीत की, उनका हाल-चाल जाना और उनको मिल रही सुविधाओं का अवलोकन भी किया, उन्होंने प्राधिकार के माध्यम से वृद्ध आश्रम में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी और आश्वासन दिया कि आश्रम में रह रहे लोगों की सुविधाओं का प्राधिकार हमेशा ख्याल रखेगा, विधिक सेवाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण अधिनियम 2007 का अनुपालन  सभी को करना अनिवार्य है,

यह कानून बच्चों और रिश्तेदारों को उनके माता-पिता और बुजुर्गों की बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखने के लिए कानूनी रूप से बाध्य करता है। यदि कोई वरिष्ठ नागरिक उपेक्षित महसूस करता है, तो वह इस अधिनियम के तहत न्यायाधिकरण से मासिक भत्ते और अन्य सहायता की मांग कर सकता है। इस अधिनियम में बुजुर्गों की संपत्ति की धोखाधड़ी से सुरक्षा और अपर्याप्त भरण-पोषण के लिए दंड जैसे प्रावधान भी शामिल हैं
उन्होंने जानकारी कि प्राधिकार के सचिव और अधिकार मित्रों के द्वारा नियमित तौर पर आश्रम में निरीक्षण किया जाता है, और यहां की देखभाल की जाती है, समय-समय पर चिकित्सा सेवा शिविर का भी आयोजन होता रहता है, यह क्रम आगामी समय में भी बना रहेगा, उन्होंने यहां की व्यवस्था पर संतोष जताया और बेहतरी के लिए आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए, इस दौरान प्राधिकार के माध्यम से वृद्धजनों को आवश्यक सामग्रियों ऊनी वस्त्र, कंबल , वाशिंग मशीन, छड़ी, कुर्सियां (व्हील चेयर), खाद्य सामग्रियों आदि का भी वितरण किया गया। मौके पर एक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया और वहां रह रहे सभी 30 लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई, कार्यक्रम के दौरान गवर्नमेंट प्लीडर पवन शर्मा, एन डी सी देवेंद्र कुमार, विधि शाखा पदाधिकारी बंधन लौंग, उप सिविल सर्जन शिवचरण हांसदा, बी डी ओ सीमा आइंद, सदर अस्पताल की नेत्र चिकित्सा सेलिन सोसन टोपनो, अधिकार मित्र और न्यायालय के कर्मचारी भी उपस्थित थे, उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने दी है।

यह भी पढ़ें: घाघरा के निजी स्कूलों का हाल! कुछ निजी स्कूलों ने बदला टाइम, बाकी स्कूलों की ज़िद से ठिठुर रहे बच्चे

संबंधित सामग्री

महागामा में SIR समीक्षा बैठक को लेकर भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग

झारखंड

महागामा में SIR समीक्षा बैठक को लेकर भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग

भाजपा के SIR के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक को बताया अनुचित

झारखंड में कोयला खनन परियोजनाओं के कारण पिछले पांच वर्षों में कुल 6591 परिवारों का किया गया पुनर्वास

झारखंड

झारखंड में कोयला खनन परियोजनाओं के कारण पिछले पांच वर्षों में कुल 6591 परिवारों का किया गया पुनर्वास

पुनर्वास और पुनर्व्यवस्था (R&R) के तहत 1108 करोड़ रुपये वितरित किए गए: कोयला और खान राज्य मंत्री ने राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी को दिया जवाब

जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से 8 घंटे से अधिक समय से पूछताछ जारी, पासपोर्ट जब्त

झारखंड

जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से 8 घंटे से अधिक समय से पूछताछ जारी, पासपोर्ट जब्त

जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से भर्ती अनियमितताओं के मामले में सीआईडी की पूछताछ जारी है. उनसे आठ घंटे से अधिक समय से लगातार पूछताछ की जा रही है.

झारखंड BJP के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य की नई सूची जारी 

राजनीति

झारखंड BJP के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य की नई सूची जारी 

झारखंड बीजेपी द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य की नई सूची जारी कर दी गयी है. 

हजारीबाग ट्रेज़री घोटाला: आरोपी  राकेश कुमार चौधरी और संगीता चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

झारखंड

हजारीबाग ट्रेज़री घोटाला: आरोपी  राकेश कुमार चौधरी और संगीता चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

सीआईडी की विशेष कोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की