गोइलकेरा में बिजली का करंट लगते ही खंभे से गिरा युवक, अस्पताल में तोड़ा दम

बिजली का करंट

गोइलकेरा में बिजली का करंट लगते ही खंभे से गिरा युवक, अस्पताल में तोड़ा दम

गोइलकेरा के धोबाडीहा में हादसा, परिवार में मातम

गोइलकेरा में बिजली का करंट लगते ही खंभे से गिरा युवक अस्पताल में तोड़ा दम

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमडीहा पंचायत के धोबाडीहा गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. बिजली के खंभे पर काम कर रहे एक युवक को तेज करंट लग गया और वह नीचे गिर पड़ा. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

काम करते समय लगा करंट
मृतक की पहचान पप्पु सुरीन के रूप में हुई है. गांव में वह बिजली से जुड़े छोटे-मोटे काम करता था. परिजनों ने बताया कि मंगलवार को करीब शाम 5 बजे गांव में बिजली की दिक्कत आ गई थी. इसी बीच किसी के कहने पर पप्पु लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ गया.काम के दौरान अचानक उसे करंट का तेज झटका लगा. करंट लगते ही वह संतुलन खो बैठा और पीसीसी सड़क पर जा गिरा. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई.

सीएचसी में इलाज के दौरान मौत
घायल अवस्था में ग्रामीणों ने आनन-फानन में पप्पु को सोनुवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

परिवार का एकमात्र सहारा था पप्पु
परिजनों ने बताया कि पप्पु बिजली विभाग के लिए भी अस्थायी तौर पर काम करता था. गांव में जब भी फॉल्ट आता था तो लोग उसे ही बुलाते थे. उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की है, ताकि उनके सामने रोजी-रोटी का संकट न आए.

संबंधित सामग्री

जनता हाई स्कूल पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अल्पसंख्यक दर्जा बरकरार, PIL खारिज

झारखंड

जनता हाई स्कूल पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अल्पसंख्यक दर्जा बरकरार, PIL खारिज

रांची के दिघिया स्थित जनता हाई स्कूल को लेकर कार्तिक कुमार धान की ओर से दायर जनहित याचिका (PIL) पर मंगलवार को अहम सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया.

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, बरवाडीह स्टेशन पर यात्री गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, बरवाडीह स्टेशन पर यात्री गंभीर रूप से घायल 

बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया.

ब्लॉक-थाना गेट के सामने फिर शुरू हुआ पोल्ट्री फार्म, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; जनता दरबार में शिकायत

झारखंड

ब्लॉक-थाना गेट के सामने फिर शुरू हुआ पोल्ट्री फार्म, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; जनता दरबार में शिकायत

उपायुक्त ने एसडीओ को दिए जांच के निर्देश 

नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से की मुलाकात 

झारखंड

नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से की मुलाकात 

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से रांची स्थित आवास पर नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर, अपनी जमीन की रक्षा हेतु पुनः आंदोलन करने का आग्रह किया. 

रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था के विरोध में 29 जुलाई को गुमला में संवेदकों का धरना-प्रदर्शन

झारखंड

रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था के विरोध में 29 जुलाई को गुमला में संवेदकों का धरना-प्रदर्शन

रॉयल्टी चालान की नई प्रक्रिया के विरोध में जिला संवेदक संघ, गुमला के बैनर तले 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को नया समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा.