हुसैनाबाद प्रशासन की पहल पर घर-घर पहुंच रही रसोई गैस, उपभोक्ताओं को मिल रही राहत

By : News11 Bharat
हुसैनाबाद प्रशासन की पहल पर घर-घर पहुंच रही रसोई गैस, उपभोक्ताओं को मिल रही राहत

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद में रसोई गैस की किल्लत और एजेंसियों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्था को सुचारू करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार की निगरानी में गैस की होम डिलीवरी की जा रही है. इसके तहत उपभोक्ताओं को घर-घर जाकर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देना और गैस एजेंसियों पर लगने वाली भीड़ को कम करना है. पहले गैस लेने के लिए लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था, जिससे काफी परेशानी होती थी. अब प्रशासन की पहल से यह समस्या काफी हद तक दूर हो गई है.

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की निगरानी में गैस एजेंसियों द्वारा बुकिंग के अनुसार क्षेत्रवार सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है. डिलीवरी कर्मी उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचकर गैस उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे पारदर्शिता भी बनी हुई हैं, प्रशासन ने साफ किया है कि यदि कहीं भी गैस वितरण में अनियमितता या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे एजेंसी कार्यालय पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और अपनी बुकिंग के अनुसार गैस प्राप्त करें. इस पहल से आम लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है.

यह भी पढ़ें: भरनो में आगामी जनगणना 2027 की व्यापक तैयारी को लेकर प्रगणक और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ

संबंधित सामग्री

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया