न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची स्थित सामाजिक संस्थान Ranchi Youth Courage की ओर से 21वीं रमजान के मौके पर जरूरतमंद लोगों के बीच इफ्तार किट का वितरण किया गया. संस्थान के सदस्यों ने शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर जरूरतमंद परिवारों तक इफ्तार सामग्री पहुंचाई.
संस्थान के नौशाद खान और मोजममिल इमाम ने बताया कि रमजान के पवित्र महीने में जरूरतमंदों की मदद करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है. Ranchi Youth Courage पिछले 20 दिनों से लगातार जरूरतमंदों के बीच इफ्तार किट का वितरण कर रहा है.
संस्थान का कहना है कि रमजान के पूरे महीने यह अभियान जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक इफ्तार की सामग्री पहुंचाई जा सके. इस दौरान संस्थान के कई स्वयंसेवक भी सक्रिय रूप से शामिल रहे और उन्होंने वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया.