गणतंत्र दिवस पर चांडिल डैम तिरंगे की रोशनी से जगमगाया, विधायक सविता महतो ने किया लाइट का उद्घाटन

गणतंत्र दिवस पर चांडिल डैम तिरंगे की रोशनी से जगमगाया, विधायक सविता महतो ने किया लाइट का उद्घाटन

गणतंत्र दिवस पर चांडिल डैम तिरंगे की रोशनी से जगमगाया विधायक सविता महतो ने किया लाइट का उद्घाटन

न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क:
गणतंत्र दिवस की संध्या ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने चांडिल डैम में लगाए गए तिरंगे की रोशनी से जगमगाने वाले लाइट का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर विधायक ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर लाइट का शुभारंभ किया. उद्घाटन के साथ ही पूरा चांडिल डैम क्षेत्र केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगा उठा, जिससे देशभक्ति का माहौल बन गया. विधायक सविता महतो ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है तथा इससे चांडिल डैम की सुंदरता और पर्यटन महत्व को भी बढ़ावा मिलेगा. 

इस दौरान विधायक ने पैदल चल कर डैम में लगे लाइटें का निरीक्षण किए. वही डैम के ऊपर लगे सभी स्ट्रीट लाइटों पर भी तिरंगे रंग का लाइट से जगमगा उठा. जिससे विहंगम दृश्य से डैम परिसर जगमगा उठा. इस दौरान डैम के सभी 13 रेडियल गेट को 5 सेंटीमीटर करके एक घंटा के लिए खोला गया, जिसमें कुल 80 कुमेस पानी नदी में छोड़ा गया. लोगों ने तिरंगे की रोशनी से सजे चांडिल डैम की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया. इस मौके पर मुख्य अभियंता राम निवास प्रसाद, डैम डिविजन 2 के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार सिंह, सहायक अभियंता जयंत कुमार महतो, कनीय अभियंता प्रदीप कुमार, झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, सर्दीप नायेक, राहुल वर्मा स्थानीय लोग, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे.
 
संबंधित सामग्री

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

झारखंड

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

झारखंड

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

झारखंड

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

झारखंड

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

लातेहार में भाजपा स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

झारखंड

लातेहार में भाजपा स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान