पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

By : News11 Bharat
पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: छतरपुर अनुमंडल के डाली बाजार पंचायत स्थित कौशल नगर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल रहे जो हाल ही में पच्चीस दिनों के उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर वापस लौटे हैं. उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और कन्या पूजन के साथ पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर डॉ. कौशल ने प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए वर्ष उन्नीस सौ सड़सठ में लगाए गए वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर वन राखी आंदोलन का संदेश दिया. उन्होंने जोर देकर कहा कि मनुष्य को प्रकृति से केवल लेना ही नहीं बल्कि उसे कुछ लौटाना भी सीखना चाहिए. पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का मूल धर्म होना चाहिए और इसे केवल सरकारी जिम्मेदारी न मानकर समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा. इस दौरान उन्होंने लगभग दो सौ ग्रामीणों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया.

पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर में आयोजित जागरूकता सत्र के दौरान डॉ. कौशल ने भीषण गर्मी, जल संकट और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर विषयों पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पर्यावरण धर्म के ग्यारह मूल मंत्रों को जीवन में उतारने की सलाह दी और सौर ऊर्जा व पवन ऊर्जा जैसे विकल्पों को अपनाने पर बल दिया. मौके पर मौजूद पूर्व मुखिया अफजाल अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने डॉ. कौशल के प्रयासों की सराहना करते हुए पलामू की धरती के लिए इसे गौरव की बात बताया.

यह भी पढ़ें: जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष ने लहराया परचम, 99.15 परसेंटाइल लाकर स्कूल और जिले का नाम किया रोशन

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार