धनबाद के बास्ताकोला क्षेत्र में हिंदी दिवस पर राजभाषा पखवाड़े का शुभारंभ

महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियो एवं कर्मियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए दी बधाई

By : Admin
धनबाद के बास्ताकोला क्षेत्र में हिंदी दिवस पर राजभाषा पखवाड़े का शुभारंभ

अंकित झा/न्यूज11  भारत

बास्तोकोला/डेस्क: बास्ताकोला क्षेत्र –9, क्षेत्रीय क्लब में, आज हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा पखवाड़े का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर महाप्रबंधक सिन्हा ने अपने संबोधन में हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजभाषा हिंदी हमारे देश की एकता और संस्कृति की पहचान है. उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक कार्यों में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करें ताकि राजभाषा का वास्तविक विकास संभव हो सके. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी रहा. महाप्रबंधक ने यह भी घोषणा किया कि 20 सितंबर को अपने क्षेत्रीय क्लब में क्षेत्रीय स्तर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें बस्ताकोला क्षेत्र के कर्मचारी एवं अधिकारी भाग ले सकेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में  महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियो एवं कर्मियों को बधाई दिया, इस कार्यक्रम में बस्ताकोला क्षेत्र के अपर महाप्रबंधक श्री टुनेश्वर पासवान, क्षेत्रीय  प्रबंधक(मानव संसाधन) श्री सम्भ्रान्त पांडेय, क्षेत्रीय  प्रबंधक (प्रशासन), श्री मनोरंजन कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी श्री कमलाकांत सिंह एवं देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे l

यह भी पढ़ें: ईसीएल के राजमहल क्षेत्र में चल रहा हिंदी माह, क्षेत्री महाप्रबंधक ए.एन.नायक हिंदी के लिए कर रहे प्रेरित

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई