विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एनएसएस ने चलाया जागरूकता अभियान, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एनएसएस ने चलाया जागरूकता अभियान, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एनएसएस ने चलाया जागरूकता अभियान नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को ए.के. सिंह कॉलेज, जपला की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा गोद लिए गए गांव कोई रियाडीह में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामसुभग सिंह ने कहा कि 'जो करेगा नशा, उसका होगा दुर्दशा.' उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, उज्ज्वल भविष्य और नशे से दूरी ही सफलता की कुंजी है.नशीले पदार्थों के सेवन से लोग विभिन्न गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, जिससे परिवार आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज ही भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है.एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. राजेश कुमार सिंह ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि 'जागो युवा, नशे की दलदल से बाहर आओ.' उन्होंने कहा कि तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के कारण युवा अपने जीवन के मुख्य उद्देश्य से भटक रहे हैं तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से वंचित रह जा रहे हैं. इसका दुष्प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है. इस अवसर पर प्रो. राहुल कुमार सिंह ने कहा कि खुशहाल परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशा मुक्ति को जीवन पद्धति के रूप में अपनाना आवश्यक है. 

साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने की जरूरत है, तभी एक स्वस्थ और समृद्ध समाज की कल्पना साकार हो सकती है. गांव के प्रबुद्ध नागरिक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि तंबाकू और शराब का सेवन समाज के लिए घातक है तथा सभी ग्रामीणों को इस बुरी लत से दूर रहने की आवश्यकता है.कार्यक्रम के दौरान गांव के महिला एवं पुरुषों ने अपने परिवार को नशा मुक्त रखने का संकल्प लिया. मौके पर राकेश कुमार, दिव्या कुमारी, रिंकी कुमारी, प्राजक्ता कुमारी सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: चंदवा में SIR को लेकर कामता पंचायत में जागरूकता अभियान, अयुब खान ने लोगों को किया सचेत

संबंधित सामग्री

फुटलाही बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

झारखंड

फुटलाही बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

पाल समाज ने याद किए अहिल्याबाई होलकर के योगदान, जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

झारखंड

पाल समाज ने याद किए अहिल्याबाई होलकर के योगदान, जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे उपस्थित

झारखंड

कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे उपस्थित

CISF की सतर्कता से डीजल चोरी का प्रयास नाकाम, 60 लीटर डीजल बरामद

झारखंड

CISF की सतर्कता से डीजल चोरी का प्रयास नाकाम, 60 लीटर डीजल बरामद

35 लाख की लागत से बने चार PCC सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन,  चांडिल डैम रोड में पक्की नाली कार्य का किया शिलान्यास 

झारखंड

35 लाख की लागत से बने चार PCC सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन,  चांडिल डैम रोड में पक्की नाली कार्य का किया शिलान्यास