अब जमानत पर छूटे अपराधी हर हफ्ते लगाएंगे थाने में हाजिरी, नगर निगम चुनाव से पहले रांची पुलिस अलर्ट पर

By : Mansi Kumari
अब जमानत पर छूटे अपराधी हर हफ्ते लगाएंगे थाने में हाजिरी, नगर निगम चुनाव से पहले रांची पुलिस अलर्ट पर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नगर निगम चुनाव के मद्देनजर रांची पुलिस ने शहर में अपराधियों और उचक्कों पर सख्त निगरानी शुरू कर दी हैं. चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हिंसा या प्रक्रिया में बाधा डालने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष कदम उठाए हैं.

जानकारी के अनुसार, जेल से जमानत पर छूटे अपराधियों को नियमित रूप से थाना हाजिरी लगवायी जाएगी. यह हाजिरी हर सप्ताह और 15 दिन में एक बार अनिवार्य रूप से कराई जाएगी. सिटी एसपी पारस राणा ने सभी डीएसपी और थानेदारों को आदेश दिए है कि वे जेल से छूटे अपराधियों की सूची तैयार करें और उनसे नियमित हाजिरी सुनिश्चित कराएं.

पुलिस ने यह भी निर्देश दिया है कि नोटिस प्राप्त अपराधियों को निर्धारित तिथि पर एसडीओ के समक्ष उपस्थित होना होगा और शांति व्यवस्था बनाए रखने का बांड भरना होगा. बांड के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित व्यक्ति चुनाव के दौरान किसी भी अवैध या अशांति फैलाने वाली गतिविधियों में शामिल नहीं होगा. यदि कोई इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर जेल भेजा जा सकता हैं.

सुरक्षा व्यवस्था और अतिरिक्त बल तैनात
नगर निगम चुनाव के दौरान संवेदनशील और अति-संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा. गश्ती दल और क्विक रिस्पॉन्स टीम को भी सक्रिय रखा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया जा सके. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराना हैं.

500 से अधिक लोगों को भेजा गया नोटिस
रांची पुलिस ने अब तक 500 से अधिक लोगों को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 के तहत नोटिस भेजे हैं. ये नोटिस उन व्यक्तियों को जारी किए गए है, जिनके खिलाफ पूर्व में विवाद, झगड़ा, चुनावी गड़बड़ी या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका के रिकॉर्ड मौजूद हैं. पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई एहतियातन की जा रही हैं. पुलिस प्रशासन ने संकेत दिए है कि आवश्यकता पड़ने पर आगे भी ऐसे लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किए जाएंगे, जिनसे चुनावी माहौल बिगड़ने की आशंका होगी. चुनाव समाप्त होने तक कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती जारी रहेगी.

यह भी पढ़े: रांची: पुंदाग ओपी क्षेत्र में नाबालिग की बेरहमी से हत्या मामला, पुलिस ने लिया आरोपी को हिरासत में
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई