झारखंड मौसम

अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत! झारखंड में आज और कल भी जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज भी रांची समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. 

By : Dipali Kumari
अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत! झारखंड में आज और कल भी जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में येलो अलर्ट

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड में बीते कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. आज शनिवार को भी बारिश का दौर जारी है. राजधानी रांची में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार आज भी रांची समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. 
आज 26 सितंबर को राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गयी है. गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, बोकारो, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम समेत कई जिलों में येलो अलर्ट है.

26-27 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में फिलहाल बारिश रुकने की उम्मीद नहीं है. 26-27 सितंबर तक राज्यभर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गयी है. मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 26 से 27 सितंबर के दौरान झारखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और रांची में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 64.5 से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है. साथ ही लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है. 

हालांकि 27 सितंबर के बाद मौसम साफ़ होने की संभावना है. 28 सितंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: Asian Games 2026 में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, 23 पदकों के साथ छठे दिन पदक तालिका में लगाई छलांग

संबंधित सामग्री

चौपारण: ज्वेलरी दुकान में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी की लूट

चौपारण: ज्वेलरी दुकान में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी की लूट

डकैतों ने दुकानदार के घर में घुसकर सभी परिजनों को बंधक बना लिया और हथियार के बल पर घर और दुकान के एक-एक लॉकर व अलमारी खुलवाकर लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए.

लगातार बारिश के बीच लातेहार में आज सभी स्कूल बंद

लगातार बारिश के बीच लातेहार में आज सभी स्कूल बंद

लातेहार कार्यालय की ओर से जारी परामर्श के मद्देनजर आज विद्यालय बंद रहेगा.

रांची में भारी बारिश का अलर्ट! आज KG से 12वीं तक सभी स्कूल बंद; DC ने जारी किया आदेश

रांची में भारी बारिश का अलर्ट! आज KG से 12वीं तक सभी स्कूल बंद; DC ने जारी किया आदेश

आज 26 सितंबर को रांची के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. 

एशियन गेम्स में भारत का डंका, सावन बरवाल ने मैराथन में जीता सिल्वर

एशियन गेम्स में भारत का डंका, सावन बरवाल ने मैराथन में जीता सिल्वर

एशियन गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत के लिए शानदार खबर सामने आई है. पुरुषों की मैराथन में भारतीय एथलीट सावन बरवालने ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है.