न्यूज़11 भारत
लातेहार/डेस्क: जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए आज 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है.विद्यालय की ओर से अभिभावकों को जारी सूचना के अनुसार, झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी वर्षा चेतावनी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), लातेहार कार्यालय की ओर से जारी परामर्श के मद्देनजर आज विद्यालय बंद रहेगा.
विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें और बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. लगातार बारिश के मद्देनजर अभिभावकों से बच्चों को सुरक्षित रखने तथा मौसम सामान्य होने तक सतर्कता बरतने की अपील की गई है.
इसे भी पढ़ें: लोयाबाद के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के पास तेज आवाज के साथ बना गोफ, गैस रिसाव से दहशत