न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- झारखंड के कुख्यात गैंग्स्टर सुजित सिन्हा को अब साहिबगंज मंडल कारा में शिफ्ट कर दिया गया है, शनिवार को ही मेदिनीनगर सेंट्रल जेल से कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के बीच स्थानान्तरण किया गया.
जेल IG के निर्देश के बाद सुजीत सिन्हा के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरु की गई थी. जेल अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है. आईजी के आदेश में कहा गया कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से सुजीत सिन्हा को मेदिनीनगर से साहिबगंज जेल भेजा जाना उचित है.
सुजीत सिन्हा मेदिनीनगर के रेड़मा का रहने वाला बताया जाता है, उनके गिरोह के कई सदस्य अब भी सक्रीय है, पलामू के डीआईजी और जेल अधीक्षक ने विधि व्यवस्था की दृष्टिकोण से उन्हे हटाने की सिफारिश की थी. फिर मुख्यालय ने ये निर्णय लिया.
स्थानान्तरण के दौरान DC, SP और जेल प्रशासन ने प्रयाप्त सुरक्षा सुनिश्चित की है. गौरतलब है कि सुजीत सिन्हा को इसी साल 10 अगस्त 2025 को चाईबासा जेल से पलामू जेल ले जाया गया था. उसी पर रांची, हजारीबाग, लातेहार, चतरा, रामगढ़ और पलामू समेत कई जिलों में गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के द्वारा भी उसके खिलाफ जांच चल रही है. सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि सुजीत सिन्हा का ट्रांसफर विधि व्यवस्था और जेल सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है.
ये भी पढ़ेंः- Explainer: बिहार चुनाव में ये है जातियों का समीकरण, किस पार्टी का कितना वोटर आइए जानते हैं..