न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा नेता और मांडर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके सनी टोप्पो को एसटी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सनी टोप्पो अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और अपना पदभार ग्रहण किया. इस दौरान ढोल-मांदर के साथ उनका स्वागत किया गया. सनी टोप्पो ने कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान के लिए पार्टी के साथ मिलकर जो करना पड़ेगा वह करेंगे. उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद दिया.
यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र