राजगंज थाना में नए थाना प्रभारी ने संभाली कमान, शनिवार को किया पदभार ग्रहण

राजगंज थाना में नए थाना प्रभारी ने संभाली कमान, शनिवार को किया पदभार ग्रहण

राजगंज थाना में नए थाना प्रभारी ने संभाली कमान शनिवार को किया पदभार ग्रहण

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़11 भारत 
राजगंज/डेस्क:
राजगंज थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया. पूर्व थाना प्रभारी अलीशा कुमारी के लाइन क्लोज होने के बाद उन्हें राजगंज थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है. हाल ही में पाकुड़ जिला बल से स्थानांतरित होकर धनबाद पहुंचे संजीव कुमार इससे पहले पुलिस लाइन में वेटिंग फॉर पोस्टिंग पर थे.

विभागीय समिति परीक्षा उत्तीर्ण कर एसआई बने संजीव कुमार को अब राजगंज जैसे महत्वपूर्ण थाना क्षेत्र की कमान दी गई है. पदभार ग्रहण के दौरान थाना के छोटा बाबू सहित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया. नए थाना प्रभारी ने पदभार संभालने के बाद कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी. साथ ही आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा. स्थानीय स्तर पर लोगों ने नए थाना प्रभारी के आगमन पर बेहतर पुलिसिंग और क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई है.

यह भी पढ़े: अब वज्रपात से पहले बजेगी खतरे की घंटी! 40 मिनट पहले मोबाइल पर मिलेगा अलर्ट, जानें क्या है 'Damini App'
 
संबंधित सामग्री

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

झारखंड

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

झारखंड

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

झारखंड

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

झारखंड

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

लातेहार में भाजपा स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

झारखंड

लातेहार में भाजपा स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान