हुसैनाबाद में नए एसडीपीओ ने संभाला पदभार, अपराध पर सख्ती के दिए संकेत

By : News11 Bharat
हुसैनाबाद में नए एसडीपीओ ने संभाला पदभार, अपराध पर सख्ती के दिए संकेत

विकास कुमार/न्यूज 11भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद अनुमंडल के नवपदस्थापित एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला ने बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में अपना योगदान दिया. पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं.कार्यालय पहुंचने पर पुलिस कर्मियों ने उनका स्वागत किया.योगदान के बाद उन्होंने भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा चुनौतियों की जानकारी ली.

पत्रकारों से बातचीत में एसडीपीओ ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच दूरी कम की जाएगी, ताकि लोग बेखौफ अपनी समस्याएं रख सकें. एसडीपीओ ने आम लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की और भरोसा दिलाया कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें: जल जीवन मिशन अंतर्गत कुचाई प्रखंड के आरुवा पंचायत के जोड़ासारजम गांव में 'सुजल स्वच्छ संवाद' कार्यक्रम आयोजित

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार