चतरा में नक्सली कहर, 10 लाख के इनामी मनोहर गंझू के दस्ते ने मुखिया का घर किया सील!

चतरा में नक्सली कहर, 10 लाख के इनामी मनोहर गंझू के दस्ते ने मुखिया का घर किया सील!

चतरा में नक्सली कहर 10 लाख के इनामी मनोहर गंझू के दस्ते ने मुखिया का घर किया सील

कुमार चंदन/न्यूज़11 भारत
चतरा/डेस्क:
जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन एमसीसी (Maoist Communist Centre) का खौफ एक बार फिर देखने को मिला है. खबर है कि 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली जोनल कमांडर मनोहर गंझू ने अपने दस्ते के साथ बौधाडीह पंचायत की मुखिया के घर पर ताला जड़कर दहशत फैलाई है. इस घटना के बाद से मुखिया और उनका पूरा परिवार गहरे डर में है. सूत्रों के अनुसार, मुखिया और उनका परिवार तालाबंद घर छोड़कर किसी दूसरे सुरक्षित स्थान पर शरण लिए हुए है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई नक्सलियों द्वारा मुखिया से कमीशन मांगे जाने के बाद की गई है, जिसकी धमकी उन्हें कुछ महीने पहले लेटर जारी कर भी दी गई थी.

बीती रात हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. इस गंभीर मामले पर सिमरिया पुलिस उपाधीक्षक (DSP) शुभम खंडेलवाल ने मीडिया को बताया कि उन्हें भी फोन के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा. वहीं, कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने ताला बंदी की सूचना को पूरी तरह से खारिज कर दिया, लेकिन उन्होंने इलाके में नक्सलियों की गतिविधि की सूचना मिलने की बात स्वीकारी है. नक्सली जोनल कमांडर मनोहर गंझू की इस हरकत ने एक बार फिर चतरा में उग्रवादी चुनौती को बढ़ा दिया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है ताकि भयभीत मुखिया और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जा सके.

यह भी पढ़े: चाईबासा: सारंडा जंगल में नक्सलियों का खौफ बढ़ा! एयरटेल टावर और जेनसेट जलाकर दी चेतावनी, इलाके में दहशत का माहौल

संबंधित सामग्री

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

झारखंड

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

झारखंड

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग

झारखंड

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग

अहिल्यापुर स्थित हुलकी नदी के पास सड़क हादसा, झामुमो नेता वैजनाथ मुर्मू समेत दो घायल

झारखंड

अहिल्यापुर स्थित हुलकी नदी के पास सड़क हादसा, झामुमो नेता वैजनाथ मुर्मू समेत दो घायल

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पक्ष में सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने किया जनसंपर्क

झारखंड

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पक्ष में सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने किया जनसंपर्क