सीपीएस में उल्लासपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, कलकत्ता पब्लिक स्कूल के खे...

राष्ट्रीय खेल दिवस

सीपीएस में उल्लासपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, कलकत्ता पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में भव्य आयोजन किया गया

छात्राओं एवं खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई

सीपीएस में उल्लासपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस कलकत्ता पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में भव्य आयोजन किया गया

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:     सीपीएस में उल्लासपूर्वक राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया . कलकत्ता पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में भव्य आयोजन किया गया. आयोजन के आरंभ में मेजर ध्यानचन्द के चित्र पर संस्थान के निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र; शैक्षणिक सलाहकार, टीपी झा तथा वरिष्ठ शिक्षक आरबी शर्मा ने पुष्पांजलि समर्पित की. इसके उपरांत विद्यालय की सीनियर सेकेण्डरी प्रभारी श्रीमती अनुराधा चटर्जी के नेतृत्व में बिन्दु कुमारी तथा रागिनी कुमारी ने छात्राओं एवं खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के पश्चात् विद्यालय के  अर्थ हाऊस तथा जुपीटर हाऊस के बीच फुटबॉल का फाईनल मैच खेला गया.

टॉस जीतकर अर्थ हाउस ने साइड का चयन किया. खेल का प्रथमार्द्ध काफी रोमांचक रहा, जिसमें दोनों ही टीम 2-2 गोल से बराबरी पर रही. परन्तु उत्तरार्द्ध में जुपीटर हाऊस ने काफी चुस्ती, फूत्र्ति और तेज आक्रमण के बल पर खेल को एकतरफा बनाते हुए 8-3 से गेम जीत लिया.

अर्थ हाऊस की ओर से जीशान रहमान ने दो गोल किए तथा कप्तान भागीरथ ने एक गोल किए, जबकि जुपीटर हाऊस की ओर से खेलते हुए कप्तान  आयुष कुमार ने 4 गोल, सैफ अख्तर ने 3 गोल तथा आयुष कच्छप ने एक गोल किए. संपूर्ण खेल के सभी 11 गोल फिल्ड गोल हुए, जिसमें जिशान रहमान द्वारा गेंद को सेंटर से सीधे  गोल पोस्ट ने दागना, सबसे रोमांचक रहा. पेनाल्टी शॉट तथा कार्नर के अवसरों को गोल में बदलने में दोनों ही पक्ष असफल रहे. 

फुटबॉल मैच के लिए खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षक संतोष कुमार तथा श्री पवन मंडल द्वारा प्रशिक्षित किया गया था. मैच के रेफरी संतोष कुमार तथा लाइन्स मैन रंजीत कुमार थे, जबकि स्कोरर पवन मंडल थे. मैच में दर्शक दीर्घा में विद्यालय के निदेशक, शैक्षणिक सलाहकार; सभी शिक्ष्क एवं छात्र-छात्राएं थे.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत

संबंधित सामग्री

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

झारखंड

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

कुरआन की तिलावत, नज़्म और भाषण से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

झारखंड

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

5 सितंबर को अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय तुरीअम्बा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

झारखंड

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

लावारिस हालत में मिली बाइक, जिसके बाद उसे उसके मालिक को सौंप दी गई

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

झारखंड

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

युवाओं की नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा