न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नालसा (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) और झालसा (झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण) के निर्देश पर राज्य के सभी जिला अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. धनबाद से झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने लोक अदालत का उद्घाटन किया. वहीं रांची सिविल कोर्ट में न्याययुक्त एके मिश्रा ने इसका शुभारंभ किया.
मौके पर न्यायिक पदाधिकारी और बार के अध्यक्ष शंभू प्रसाद समेत पक्षकार मौजूद रहे. 58 बेंच में केस की सुनवाई हो रही है. सुलहनिया प्रकृति के सभी दीवानी और फौजदारी मामले की भी सुनवाई हो रही है. 50 हजार से अधिक केस टेकअप किया गया है.
इसे भी पढ़ें: ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट: मंत्री इरफान अंसारी ने दिए जांच के आदेश, कहा- दोषी पाए जाने पर अस्पताल होगा सील