मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

By : News11 Bharat
मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के मेदनीसारे पंचायत भवन में गुरुवार को पंचायत के मुखिया दशरथ किस्कू की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में नारी अदालत योजना के तहत एक कमेटी का गठन किया गया.

बैठक में उपस्थित गांडेय बीडीओ निशात अंजुम एवं सीओ मो. हुसैन ने उपस्थित महिलाओं को नारी अदालत योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि नारी अदालत योजना केंद्र प्रायोजित मिशन शक्ति के तहत संचालित की जा रही है.

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पंचायत स्तर पर महिलाओं द्वारा सामना किए जाने वाले छोटे प्रकृति के मामलों — जैसे उत्पीड़न, तोड़फोड़, अधिकारों में कटौती या अन्य पारिवारिक व सामाजिक विवाद — का समाधान स्थानीय स्तर पर किया जाएगा, ताकि महिलाओं को त्वरित न्याय मिल सके.

बताया गया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आदेश के तहत झारखंड राज्य में कुल 10 नारी अदालत योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें गांडेय प्रखंड के मेदनीसारे पंचायत का भी चयन हुआ है.
मौके पर पंचायत सेवक नुनू लाल दास, कंप्यूटर ऑपरेटर अभिषेक सिन्हा, जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक संदीप मिंज, फरीद आलम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें:  बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार