भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/ डेस्क गांडेय प्रखंड के भण्डारीडीह, ताराटांड़ स्थित श्री श्री आदि शक्ति दुर्गा मंडप में शारदीय नवरात्र महोत्सव धूमधाम से जारी है. नौ दिनों तक होने वाली संगीतमय संध्या आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल होकर भक्ति रस में डूब रहे हैं.
भजन गायक युगल किशोर पंडित के नेतृत्व में म्युजिशियन टीम ने संगीतमय धारा प्रवाहित कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसमें आनंद, रामजी और सुरेंद्र ने सहयोग दिया.
बुचादह, मोहलीडीह, चिहुंटिया, ताराटांड़, सोनबाद, भण्डारीडीह, नउयाडीहा, झितरी समेत आसपास के गांवों से श्रद्धालु प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.
दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बिनोद राम ने बताया कि प्रतिवर्ष नवरात्र के अवसर पर यहां संगीतमय आरती, भक्ति जागरण और विभिन्न गांवों द्वारा नाटक मंचन का आयोजन होता है, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं
यह भी पढ़ें: दुर्गापूजा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छिपादोहर में निकाला गया फ्लैग मार्च