रामगढ़ के बरकाकाना बाजार के दुकान आवंटियों के पुनर्वास को लेकर DRM से मिले सांसद...

रामगढ़ के बरकाकाना बाजार के दुकान आवंटियों के पुनर्वास को लेकर DRM से मिले सांसद प्रतिनिधि, जानें क्या कहा

रामगढ़ के बरकाकाना बाजार के दुकान आवंटियों के पुनर्वास को लेकर drm से मिले सांसद प्रतिनिधि जानें क्या कहा

राहुल सिंह/न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
बरकाकाना बाजार को अवैध अतिक्रमण घोषित किए जाने के बाद रेलवे प्रशासन द्वारा दिसम्बर माह में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी दुकान को तोड़ दिया गया . इसके पश्चात बरकाकाना दुकानदार संघ ने सांसद माननीय मनीष जायसवाल एवं सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल से स्टेशन परिसर के बाहर खाली पड़ी भूमि पर वैकल्पिक दुकान निर्माण एवं पुनर्वास की मांग की थी.

इसी संदर्भ में धनबाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्रा के साथ रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल के नेतृत्व में दुकानदारों की बैठक डीआरएम कार्यालय, धनबाद में आयोजित की गई. बैठक में दुकानदार संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं से डीआरएम को अवगत कराया.

दुकानदारों ने बताया कि बरकाकाना स्टेशन के लगभग 3 किलोमीटर क्षेत्र में रेलवे की भूमि है, जहां वे करीब 50 वर्षों से रहकर एवं व्यवसाय संचालित कर अपनी आजीविका चला रहे हैं. दुकानें हटाए जाने के बाद उनके समक्ष परिवार चलाने का संकट उत्पन्न हो गया है. दुकानदार संघ ने मांग रखी कि बरकाकाना स्टेशन परिसर के बाहर खाली पड़ी रेलवे भूमि पर वैकल्पिक व्यवस्था कर प्रभावित दुकानदारों को दुकान आवंटित किया जाए, ताकि उनका पुनर्वास सुनिश्चित हो सके एवं रोजगार पुनः स्थापित हो सके.

बैठक में सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने डीआरएम से कहा कि बरकाकाना क्षेत्र का सामाजिक एवं व्यावसायिक महत्व अत्यंत बड़ा है. यहां प्रतिदिन हजारों लोग बाजार करने आते हैं. बरकाकाना बाजार हटने के बाद स्थानीय लोगों को आवश्यक सामानों की खरीदारी के लिए लगभग 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है. इसलिए प्रभावित दुकानदारों के लिए शीघ्र वैकल्पिक दुकान निर्माण कर आवंटन सुनिश्चित किया जाए. साथ ही बरकाकाना होकर प्रभावित ट्रेनों के पुनः संचालन की मांग भी उन्होंने रखी.

इस पर डीआरएम धनबाद अखिलेश मिश्रा ने आश्वासन दिया कि प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास हेतु वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है तथा यथाशीघ्र दुकान आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी. बैठक में रेलवे के सीनियर डीसीएम मनीष सौरभ सहित रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. वहीं दुकानदार संघ की ओर से कपिल देव राम दांगी, चंद्र देव दांगी, सूरज कुमार, किशोरी दांगी, चूरामन दांगी, पिंटू कुमार, रवि कुमार, प्रकाश दांगी सहित कई लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कुकड़ु में पानी की कमी को लेकर हुई जांच, मौके पर पहुंचे CO-BDO

संबंधित सामग्री

लोहरदगा में ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें, जिला सचिव पवन गौतम ने जानें क्या कहा

झारखंड

लोहरदगा में ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें, जिला सचिव पवन गौतम ने जानें क्या कहा

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 की तैयारियों की DC ने की समीक्षा, दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

झारखंड

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 की तैयारियों की DC ने की समीक्षा, दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

चांडिल एसडीओ ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक, आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश

झारखंड

चांडिल एसडीओ ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक, आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को फिर लिखा पत्र,  ट्रेजरी घोटाले की CBI जांच की मांग 

झारखंड

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को फिर लिखा पत्र,  ट्रेजरी घोटाले की CBI जांच की मांग