प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
लातेहार/डेस्क: चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विभागों के लिए अपने प्रतिनिधियों की घोषणा की. इस दौरान कई भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रखंड कार्यालय के मनरेगा और आपूर्ति विभाग के प्रखंड सांसद प्रतिनिधि के रूप में दीपक तिवारी को मनोनीत किया गया है. वहीं भाजपा नेता एवं पोस्ट ऑफिस मुहल्ला विजय नगर निवासी विनय कुमार सिंह को अंचल और थाना का सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है. साथ ही पत्रकार सह व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष दीपक राज़ क़ो कृषि विभाग, पशुपालन विभाग,सहकारिता विभाग और पेयजल विभाग का सांसद प्रतिनिधि बनाया गया.वही पोखरी कला निवासी ओम प्रकाश गुप्ता को कल्याण, बाल विकास और मत्स्य विभाग का सांसद प्रतिनिधि बनाया गया, जबकि केचकी कंचनपुर निवासी ईश्वरी सिंह को शिक्षा, स्वास्थ्य और विद्युत विभाग का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया.
सांसद प्रतिनिधियों की घोषणा के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी नवमनोनीत प्रतिनिधियों को बधाई दी और उनसे जनहित में बेहतर कार्य की उम्मीद जताई.