पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी से लोग परेशान, पूरे दिन ईंधन के लिए भटकते रहे वाहन चालक

मनमानी

पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी से लोग परेशान, पूरे दिन ईंधन के लिए भटकते रहे वाहन चालक

नाला-दुमका मुख्य मार्ग स्थित मसलिया प्रखंड क्षेत्र के दो पेट्रोल पंप दलाही और रांगा इन दिनों अपने संचालन को लेकर चर्चा में हैं.

पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी से लोग परेशान पूरे दिन ईंधन के लिए भटकते रहे वाहन चालक

केसरीनाथ यादव/न्यूज11 भारत
मसलिया/दुमका/डेस्क:
नाला-दुमका मुख्य मार्ग स्थित मसलिया प्रखंड क्षेत्र के दो पेट्रोल पंप दलाही और रांगा इन दिनों अपने संचालन को लेकर चर्चा में हैं. रविवार को दोनों पेट्रोल पंप बंद रहने से राहगीरों, ग्रामीणों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दोपहिया, चारपहिया समेत बड़े वाहनों के चालक पूरे दिन पेट्रोल की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे. पेट्रोल पंप बंद होने का लाभ उठाते हुए कुछ दुकानदारों ने खुले बाजार में पेट्रोल की बिक्री शुरू कर दी, जहां लोगों को 106 रुपये प्रति लीटर की जगह 120 रुपये तक चुकाने पड़े. मजबूरी में कई वाहन चालकों ने अधिक कीमत देकर पेट्रोल खरीदा. 

ग्रामीण रामलाल हेम्ब्रम, विनोद राय और विवेक यादव ने बताया कि पहले क्षेत्र में पेट्रोल पंप नहीं होने के कारण लोगों को दुमका और कुंडहित पर निर्भर रहना पड़ता था. इस वर्ष क्षेत्र में दो पेट्रोल पंप खुलने से लोगों को उम्मीद जगी थी कि ईंधन की समस्या दूर होगी, लेकिन संचालकों की कथित मनमानी के कारण परेशानी पहले जैसी ही बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि अब घर से निकलते समय यह चिंता बनी रहती है कि पेट्रोल पंप पर ईंधन मिलेगा भी या नहीं.

इस संबंध में दलाही स्थित पेट्रोल पंप के संचालक विश्वजीत कुमार से फोन पर संपर्क किया गया. उन्होंने बताया कि कई लोग उधार में तेल भरवा लेते हैं, जिससे भुगतान संग्रह में कठिनाई होती है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल की आपूर्ति के लिए ऑर्डर दिया गया है और जल्द ही ईंधन उपलब्ध हो जाएगा. हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि नियमित आपूर्ति और समय पर संचालन सुनिश्चित करना पेट्रोल पंप संचालकों की जिम्मेदारी है. उनका आरोप है कि बार-बार पंप बंद रहने से लोगों को अनावश्यक आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा पेट्रोल पंपों के नियमित संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.
 

संबंधित सामग्री

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा ने सौंपा प्रभार

झारखंड

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा ने सौंपा प्रभार

लामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव (झा.प्र.से.) विजय वर्मा ने अपने पद का प्रभार रोहित सिन्हा (झा.प्र.से.)  को विधिवत सौंपा.

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर चंदनकियारी में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

झारखंड

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर चंदनकियारी में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह चंदनकियारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026 के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद (शासी निकाय) की बैठक

झारखंड

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद (शासी निकाय) की बैठक

पर्यटन स्थलों के सुचारू रूप से संचालन व रखरखाव हेतु पर्यटन संवर्धन/प्रबंधकीय समितियों का करें गठन

DC ने किया अनुमंडल कार्यालय रामगढ़, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय रामगढ़ का निरीक्षण

झारखंड

DC ने किया अनुमंडल कार्यालय रामगढ़, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय रामगढ़ का निरीक्षण

कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, जनसेवा एवं लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देवरी ओपी पुलिस की कार्रवाई, 100 किलो जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण नष्ट

झारखंड

देवरी ओपी पुलिस की कार्रवाई, 100 किलो जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण नष्ट

अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को हुसैनाबाद के देवरी ओपी क्षेत्र के देवरी कला गांव में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई.