बोरियाडीह में मां मनसा महायज्ञ: 251 कुंवारी कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, चार वर्षों से जारी परंपरा

बोरियाडीह में मां मनसा महायज्ञ: 251 कुंवारी कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, चार वर्षों से जारी परंपरा

श्रद्धा और आस्था का अनोखा दृश्य, रास्ते में बच्चों को सुलाकर आशीर्वाद लेने की परंपरा निभाई गई

बोरियाडीह में मां मनसा महायज्ञ 251 कुंवारी कन्याओं की भव्य कलश यात्रा चार वर्षों से जारी परंपरा

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  चंदनकियारी प्रखंड के बोरियाडीह गांव में मां मनसा महायज्ञ के अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. यह दो दिवसीय महायज्ञ लगातार चौथे वर्ष आयोजित किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नारायण बनर्जी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई. इसके बाद महायज्ञ की मुख्य आयोजक श्रीमती सुमन कालिंदी (पति – वीरेंद्र कालिंदी) के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई. इस अवसर पर बोरियाडीह पंचायत की मुखिया प्रियंका सिंह, समाजसेवी बाबू सोना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे.

कलश यात्रा बोरियाडीह स्थित मानस मंदिर से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होकर चिढ़दा तसरकुआं नदी तक पहुंची. वहां 251 कुंवारी कन्याओं ने विधि-विधान के साथ जल भरकर कलश स्थापित किया. इसके बाद “जय श्री राम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ सभी श्रद्धालु पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचे. पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा.

इस दौरान कलश यात्रा के रास्ते में आस्था का एक अनोखा दृश्य भी देखने को मिला. श्रद्धालु अपने छोटे-छोटे बच्चों को रास्ते में सुला देते थे और सुमन देवी उनके ऊपर से गुजरती थीं. स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसा करने से बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और उन्हें दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस परंपरा को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था देखी गई.

यह महायज्ञ श्रीमती सुमन कालिंदी एवं वीरेंद्र कालिंदी सहित अन्य भक्तगणों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, धनबाद और बोकारो से भी सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए.

आयोजक सुमन कालिंदी ने बताया कि मां मनसा मंदिर में लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं और मां के आशीर्वाद से उन्हें राहत मिलती है. उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से मां की कृपा से इस प्रकार के धार्मिक आयोजन लगातार किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और भी मजबूत हुई है.

उन्होंने आगे बताया कि बुधवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ भंडारा आयोजित किया जाएगा. साथ ही रात्रि में जागरण और प्रवचन का भी कार्यक्रम रखा गया है.

गौरतलब है कि मां मनसा मंदिर का निर्माण एवं महायज्ञ का आयोजन स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग और मां की कृपा से निरंतर किया जा रहा है. इस अवसर पर कालिंदी परिवार सहित सैकड़ों ग्रामीण कलश यात्रा में शामिल होकर पुण्य के भागी बने.

यह भी पढ़ें: डीएवी पब्लिक स्कूल, ऊर्जानगर में एलएमसी बैठक में शैक्षणिक उपलब्धियों पर की गई विस्तार से चर्चा

संबंधित सामग्री

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का अजीब खेल! दोपहर में धूप, फिर अचानक बारिश से ठंड का अहसास

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का अजीब खेल! दोपहर में धूप, फिर अचानक बारिश से ठंड का अहसास

जारंगडीह में अम्बेडकर बुद्धा सोसायटी ऑफ इंडिया की बैठक में डॉ अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाये जाने का लिया गया निर्णय

झारखंड

जारंगडीह में अम्बेडकर बुद्धा सोसायटी ऑफ इंडिया की बैठक में डॉ अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाये जाने का लिया गया निर्णय

डीएवी पब्लिक स्कूल, ऊर्जानगर में एलएमसी बैठक में शैक्षणिक उपलब्धियों पर की गई विस्तार से चर्चा

झारखंड

डीएवी पब्लिक स्कूल, ऊर्जानगर में एलएमसी बैठक में शैक्षणिक उपलब्धियों पर की गई विस्तार से चर्चा

बरही में बरही ट्रेडिंग प्रतिष्ठान में औचक निरीक्षण, बड़ी मात्रा में एक्सपायरी सरसों तेल जब्त

झारखंड

बरही में बरही ट्रेडिंग प्रतिष्ठान में औचक निरीक्षण, बड़ी मात्रा में एक्सपायरी सरसों तेल जब्त

बरवाडीह रेलखंड के दौरे पर पहुंचे जीएम से जिला परिषद सदस्य ने की मुलाकात, सौंपा नवसूत्री मांग-पत्र

झारखंड

बरवाडीह रेलखंड के दौरे पर पहुंचे जीएम से जिला परिषद सदस्य ने की मुलाकात, सौंपा नवसूत्री मांग-पत्र