MMCH पलामू में इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

By : Vaibhaw Vikram
MMCH पलामू में इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) में स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है. प्रसव पीड़ा के कारण भर्ती हुई आरती देवी और उनके अजन्मे बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतिका के पति पंचम कुमार ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में कोई सीनियर डॉक्टर मौजूद नहीं था और अनुभवहीन कर्मचारियों के भरोसे उनकी पत्नी को छोड़ दिया गया, जिससे उनकी जान चली गई.

पति का कहना है कि समय पर सही इलाज न मिलने के कारण उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चा दोनों खो दिए. वे जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे. वार्ड पार्षद साहेब सिंह ने इसे स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी नाकामी बताया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. अस्पताल की लगातार खराब होती व्यवस्था अब पलामू उपायुक्त के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है. स्थानीय लोग अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो.

यह भी पढ़ें: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

संबंधित सामग्री

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है