आज केरल में प्रवेश करेगा मानसून, झारखंड में जारी रहेगा मौसम का मिला जुला रूप, झुलसाएगी गर्मी, बारिश देगी राहत

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
आज केरल में प्रवेश करेगा मानसून, झारखंड में जारी रहेगा मौसम का मिला जुला रूप, झुलसाएगी गर्मी, बारिश देगी राहत

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: देश में मानसून का इन्तजार करने वालों के लिए राहत की खबर यह है कि कुछुए की चाल चलते हुए ही सही आज मानसून केरल में प्रवेश कर जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार देश में मानसून की प्रगति  के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. इधर झारखंड के मौसम की बात करें तो मौसम का मिला-जुला रूप दिखाई देगा. गर्मी का प्रकोप भी जारी रहेगा और छिटपुट बारिश भी अपना असर दिखाएगी. 

मौसम विभाग ने दोपहर 10 बजे से 12 बजे तक के मौसम की जो जानकारी दी है उसके अनुसार गुरुवार को झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है. कहीं-कहीं 50-60 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है. मौसम विभाग ने कहा कि प्री-मानसून की बारिश 8 जून तक जारी रहेगी. हल्की-मध्यम बारिश और आंधी-तूफान से गर्मी से राहत मिलेगा. इस कारण हीटवेव से राहत भी मिलेगी. 5-6 जून से बारिश के कारण तापमान 4-6°C और गिर सकता है.
4 जून के झारखंड के मौसम के बारे में जो जानकारी जारी की गयी है, उसके अनुसार, कई जिलों में सुबह-शाम मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन दोपहर में बादल छाने, हल्की बारिश और तेज आंधी की सम्भावना है. 3 जून के मुकाबले बारिश कम है, 5 जून से प्री-मानसून बारिश बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ से हजारीबाग तक सक्रिय हुआ BJP संगठन, 6 जून को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

संबंधित सामग्री

जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच की सुरक्षा व्यवस्था को दिया गया अंतिम रूप

जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच की सुरक्षा व्यवस्था को दिया गया अंतिम रूप

सिटी एसपी पारस राणा,ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी,ASP कोतवाली निखिल राय सहित कई डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद

घाघरा के बुरहु गांव में एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

घाघरा के बुरहु गांव में एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

किस कारण आत्महत्या की, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है

पश्चिमी सिंहभूम में बेखौफ बदमाशों का तांडव: पोल्ट्री कारोबारी के ठिकाने पर डकैती की कोशिश, गोलियां बरसाकर भागे हमलावर

पश्चिमी सिंहभूम में बेखौफ बदमाशों का तांडव: पोल्ट्री कारोबारी के ठिकाने पर डकैती की कोशिश, गोलियां बरसाकर भागे हमलावर

गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा और स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई. वारदात के बाद नकाबपोश चंपत हो गए

असंगठित मजदूरों ने रोका एएमपीएल आउटसोर्सिंग माइंस का कार्य, कोल डम्प में 28 सितंबर से है कोयले के अभाव से नाराज

असंगठित मजदूरों ने रोका एएमपीएल आउटसोर्सिंग माइंस का कार्य, कोल डम्प में 28 सितंबर से है कोयले के अभाव से नाराज

कोल डम्प में कई ट्रकों की कोयला लोडिंग है ठप, स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ असंगठित मजदूरों में दिखा खासा आक्रोश

पाटन के कोईरियाडीह में ठेकेदार की मनमानी से चार महीने से पेयजल ठप और रास्ते पर जलजमाव व गड्ढों से ग्रामीण परेशान

पाटन के कोईरियाडीह में ठेकेदार की मनमानी से चार महीने से पेयजल ठप और रास्ते पर जलजमाव व गड्ढों से ग्रामीण परेशान

स्थानीय ग्रामीण पिछले चार महीनों से पेयजल के लिए गंभीर संकट से जूझ रहे हैं और पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं.