झारखंड के 16 जिलों में आज दिखेगी मानसून की सक्रियता, राज्य के आठ जिले झेल रहे सूखे की मार

झारखंड का मौसम

झारखंड के 16 जिलों में आज दिखेगी मानसून की सक्रियता, राज्य के आठ जिले झेल रहे सूखे की मार

पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में अधिकतम तापमान का पारा करा रहा गर्मी का अहसास

झारखंड के 16 जिलों में आज दिखेगी मानसून की सक्रियता राज्य के आठ जिले झेल रहे सूखे की मार

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने, वज्रपात और बारिश की सम्भावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता दिखेगी. रांची, खूंटी, रामगढ़ समेत 16 जिलों में बारिश हो सम्भावना जताई गई है. साथ ही इन जिलों में वज्रपात और आंधी-तूफान का खतरा भी बना रहेगा. वहीं दूसरी ओर, पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री से 37 डिग्री तक रहने की सम्भावना है. यानी ये जिले भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे. झारखंड में मानसून की क्या स्थिति है, उसे राज्य के उत्तर में स्थित गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में हो रही कम बारिश से समझा जा सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का एक-दो दौर देखने को मिल सकता है. कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है. 

बारिश की सम्भावना के साथ मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है. चूंकि कुछ जिलों में गरज के साथ वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है, इसलिए रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, खूंटी, हजारीबाग, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है. खतरे को देखते हुए खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है.

पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो झारखंड पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, देवघर, दुमका और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. सबसे ज्यादा 32.5 मिमी बारिश जामताड़ा में दर्ज की गई. रांची में 6.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है.

यह भी पढ़ें: रजरप्पा थाना क्षेत्र के बुध बाजार स्थित एनएच - 23 में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौके पर ही मौत, दो लोग घायल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

झारखंड

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

चल सम्पत्ति की कुर्की का आदेश जारी

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के आदेश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर, सरायकेला-खरसावां से जिले में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया.

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

झारखंड

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इर्गु टोली बागान चौक में ललन कुमार नामक युवक ने आत्महत्या कर ली है.

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

झारखंड

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की आपात बैठक— शिविर, जांच, दवा वितरण, डीडीटी छिड़काव और मच्छरदानी वितरण के दिए निर्देश

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

झारखंड

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दिए निर्देश