कांके विधायक सुरेश बैठा पहुंचे चांया गांव, संदिग्ध हत्याकांड में पीड़ित परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा

By : News11 Bharat
कांके विधायक सुरेश बैठा पहुंचे चांया गांव, संदिग्ध हत्याकांड में पीड़ित परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा

न्यूज़11 भारत
बुढ़मू/डेस्क:
बुढ़मू प्रखंड के मुरुपीरी पंचायत अंतर्गत चांयां गांव में विक्की नायक की संदिग्ध हत्या की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. इस वारदात के एक दिन बाद रविवार को कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा अपने समर्थकों के साथ पिड़ित परिवार से मिलने चांयां गांव पहुंचे और मृतक के परिवार से मिले. मृतक की मां बुटकी देवी को सांत्वना देते हुए विधायक ने हत्या को अत्यंत निंदनीय करार दिया. 

उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. विधायक ने कहा, "यह दुखद घटना समुदाय के लिए चुनौती है. मैं इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी तरह खड़ा हूं. भगवान विक्की की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को सांत्वना दें. वहीं दूसरी ओर मृतक सुदामा मुंडा के परिजनों से मिले और पिड़ित परिजनों को संवेदना व्यक्त किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू,बबलू उरांव, सदन साहू, जाकीर अंसारी के अलावा क्षेत्रीय समर्थक और ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़े: झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
 
संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई