रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चक्रधरपुर/डेस्क: नगर निकाय चुनाव को लेकर चक्रधरपुर में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अनुप्रिया सोय के लिए जगन्नाथपुर के विधायक सह पार्टी मुख्य उपसचेतक सोनाराम सिंकु पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक चुनावी टिप्स दिया और जीत की रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा परिचर्चा किया.
विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि अनुप्रिया सोय चक्रधरपुर शहर के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार है और शहर का विकास करने का नेक इरादा है. विधायक श्री सिंकू ने कहा शहर की जनता मन बना चुकी है और इस बार चक्रधरपुर की जनता का आशीर्वाद अनुप्रिया सोय को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: प्रशासनिक पहल से आंगनबाड़ी बच्चों में बढ़ेगा आत्मविश्वास - बीडीओ दिनेश कुमार