विधायक सविता महतो ने हाथी के उत्पात में क्षतिग्रस्त हुए 30 मकानों के मालिकों को दिया 40 लाख मुआवजा

चारों प्रखंडों के 300 किसानों की फसल के क्षतिग्रस्त का मुआवजा 60 लाख ऑनलाइन भेजा

By : News11 Bharat
विधायक सविता महतो ने हाथी के उत्पात में क्षतिग्रस्त हुए 30 मकानों के मालिकों को दिया 40 लाख मुआवजा

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: नीमडीह फॉरेस्ट गेस्ट हाउस परिसर में शनिवार को वन विभाग द्वारा मुआवजा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विधायक सविता महतो के हाथों हाथी द्वारा मकान क्षतिग्रस्त किए गए कुकडू, नीमडीह व ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के 30 लोगो के बीच 1 लाख 29 रुपये का चेक व ईचागढ़, चांडिल, नीमडीह व कुकड़ू प्रखंड के 300 किसानों के फसल क्षतिग्रस्त का मुआवजा 60 लाख रूपये ऑनलाइन खाते में भेजा गया. इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जंगली हाथी के द्वारा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त किए गए मकान व फसल का मुआवजा चेक व ऑनलाइन के माध्यम से भुगतान किया गया. उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा करीब एक करोड रुपए के मुआवजा राशि का वितरण किया गया. इस दौरान विधायक ने लोगों से कहा जंगली हाथी द्वारा फसल व मकान क्षतिग्रस्त करने पर वन विभाग द्वारा मुआवजा का प्रावधान है. उन्होंने लोगों से वन्य जीव संरक्षण का अपील किया. इस अवसर पर रेंजर शशि प्रकाश रंजन, राधा रमण ठाकुर, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, मंगल मांझी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बुंडू नगर टाउन हॉल की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, प्रशासन ने कराया चिह्नीकरण

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई