फुटबॉल प्रतियोगिता

चांडिल प्रखंड के चिलगुडीह और रघुनाथपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो

ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है - सविता महतो

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चांडिल प्रखंड के चिलगुडीह और रघुनाथपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क: चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चिलगुडीह एवं नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के ब्लॉक मैदान रघुनाथपुर में रविवार को आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में ईचागढ़ विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया. इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. फुटबॉल जैसे खेल युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना भी सीखते हैं. ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है.

मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, प्रभाकर महतो, सचिन गोप, मंगल मांझी, टिंकू  महतो, अनिल सिंह, मुखिया, ग्राम प्रधान समेत काफी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: किराना दुकान की आड़ में बिक रही थी अवैध अंग्रेजी शराब, उत्पाद पुलिस की छापामारी में 7.5 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र

अपहरण की तफ्तीश में खुला हत्या का राज, पुलिस ने किया दफन युवती का श'व बरामद

अपहरण की तफ्तीश में खुला हत्या का राज, पुलिस ने किया दफन युवती का श'व बरामद

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हत्या कर शव दफन करने की बात कबूली

जीवित महिला को मृत बताकर बंद कर दिया गया राशन और पेंशन भुगतान, राशन और पेंशन फिर शुरू करने की मांग

जीवित महिला को मृत बताकर बंद कर दिया गया राशन और पेंशन भुगतान, राशन और पेंशन फिर शुरू करने की मांग

परिजनों के अनुसार, कलावती देवी वृद्ध होने के साथ-साथ दिव्यांग भी हैं. उम्र के इस पड़ाव पर पेंशन उनके लिए आर्थिक सहारे का माध्यम थी

परिसदन सभागार सरायकेला में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

परिसदन सभागार सरायकेला में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं जवाबदेही तय करने के दिए गए निर्देश