चांडिल प्रखंड में जिला परिषद के तीन योजनाओं का विधायक सविता महतो ने किया शिलान्यास

योजनाओं का शिलान्यास

चांडिल प्रखंड में जिला परिषद के तीन योजनाओं का विधायक सविता महतो ने किया शिलान्यास

20.51 लाख रुपये की लागत से डीप बोरिंग व शौचालय का होगा निर्माण

चांडिल प्रखंड में जिला परिषद के तीन योजनाओं का विधायक सविता महतो ने किया शिलान्यास

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत 
चांडिल/डेस्क:
चांडिल प्रखंड क्षेत्र में जिला परिषद मद से स्वीकृत तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास रविवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो एवं जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया. इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पेयजल और स्वच्छता से जुड़ी ये योजनाएं ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. सरकार गांव-गांव तक विकास की योजनाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और आगे भी जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. 

शिलान्यास की गई योजनाओं में चांडिल प्रखंड के आसनबनी पंचायत स्थित कांदरबेड़ा सरदार टोला सरकारी स्कूल के पीछे कालीचरण सिंह की जमीन में 6.50 लाख रुपये की लागत से डीप बोरिंग सह पाइपलाइन कार्य, चिलगु पंचायत के सालगाड़ीह में संजय कुंभकार के घर के सामने 6.50 लाख रुपये की लागत से डीप बोरिंग सह पाइपलाइन कार्य तथा रुचाप पंचायत के डैम रोड मार्केट कॉम्प्लेक्स परिसर में 7.51 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय निर्माण एवं पानी टंकी पर लाइन मोटर सहित निर्माण कार्य शामिल है. इन तीनों योजनाओं पर कुल 20.51 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे.

जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में पेयजल एवं स्वच्छता की सुविधा मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और आगे भी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी. इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, मुखिया बिदू मुर्मू, मुखिया प्रतिनिधि शत्रुघन सिंह सरदार, आनंद सिंह, शिव चरण रजवाड़, मदन मुर्मू, अशोक दास, बिल्टू राय समेत काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.