विधायक सविता महतो ने भरा एसआईआर मतदाता सत्यापन फॉर्म, लोगों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील

एसआईआर

विधायक सविता महतो ने भरा एसआईआर मतदाता सत्यापन फॉर्म, लोगों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील

विधायक सविता महतो ने कहा कि मतदाता सूची का सही एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है.

विधायक सविता महतो ने भरा एसआईआर मतदाता सत्यापन फॉर्म लोगों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील

संतोष कुमार/ न्यूज़11 भारत 
चांडिल/डेस्क:
ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने बुधवार को कदमा उलीयान स्थित आवास पर एईआरओ किकू महतो एवं बीएलओ यस्मिन टुडू को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत निर्धारित प्रपत्र भरकर जमा किया. इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से समय रहते एसआईआर प्रक्रिया पूरी कर मतदाता सूची में अपनी जानकारी का सत्यापन कराने की अपील की. विधायक सविता महतो ने कहा कि मतदाता सूची का सही एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है. प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज होना चाहिए, ताकि वह अपने मताधिकार का निर्बाध रूप से प्रयोग कर सके. उन्होंने कहा कि सभी नागरिक निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना सत्यापन अवश्य कराएं. उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का भी सत्यापन सुनिश्चित करने का आग्रह किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व है और मतदाता सूची में सही जानकारी दर्ज होना सभी की साझा जिम्मेदारी है.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.