विधायक सविता महतो ने कुकड़ू में हाथी हमले में मृतक के परिजनों से की मुलाकात, बंधाया ढांढस

पीड़ित परिजनों के बीच किया मुआवजा चेक का वितरण

By : News11 Bharat
विधायक सविता महतो ने कुकड़ू में हाथी हमले में मृतक के परिजनों से की मुलाकात, बंधाया ढांढस

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के कुकड़ू गोराई टोला निवासी मुनि राम गोराई की बीते रविवार रात जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई थी. शुक्रवार को विधायक सविता महतो कुकड़ू पहुंचीं और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. इस दौरान विधायक ने परिजनों को श्राद्धक्रम के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किए. इस दौरान विधायक ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है. उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में हाथियों के उत्पात से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही.

इसी क्रम में विधायक ने कूकड़ू प्रखंड क्षेत्र में पूर्व में हुए हांथी हमले के मृतक के परिजन सुभद्रा महतो को साढ़े तीन लाख व घायल बड़ालापांग निवासी सनका महतो, सिरुम निवासी भानु वाला कुम्हार एवं पीलीद निवासी राजू स्वासी को 25 -25 हाजार रुपए के मुआवजा चेक का वितरण किए. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ललिता राजश्री बाखला, अंचलाधिकारी अभय द्विवेदी, प्रमुख प्रतिमा वाला, रेंजर विमद कुमार, वनपाल मुकेश महतो, कैलाश महतो, रतन गोराई, वन रक्षी रघुवर सिंह मुंडा, लक्खी चरण सिंह मुंडा, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष कित्तीवास महतो, मंगल महतो, गुणाधर महतो, सपन महतो, गोपेश्वर कुम्हार, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सचिव ने मरियम हेमरोम चखा बंदियों का भोजन

संबंधित सामग्री

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.