पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

पोटका

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की आपात बैठक— शिविर, जांच, दवा वितरण, डीडीटी छिड़काव और मच्छरदानी वितरण के दिए निर्देश

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

प्रभात कुमार/न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: 
पोटका प्रखंड के दर्जनों गांवों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को गंभीरता से लेते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे. उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया. इसके बाद विधायक प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे तथा ब्रेन मलेरिया से मृत सानग्राम गांव के लखी सरदार के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. सीएचसी निरीक्षण के बाद विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर मलेरिया नियंत्रण को लेकर युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए.

प्रभावित गांवों में कैंप, जांच,दवा वितरण व डीडीटी छिड़काव के निर्देश
बैठक में विधायक ने प्रभावित गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच करने, आवश्यक दवाओं का वितरण सुनिश्चित करने तथा डीडीटी पाउडर का व्यापक छिड़काव कराने का निर्देश दिया. उन्होंने बीमारी से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया. विधायक ने अधिकारियों को अन्य प्रखंडों से अतिरिक्त एमपीडब्ल्यू की प्रतिनियुक्ति कराने, टाटा स्टील के सहयोग से प्रभावित गांवों में मच्छरदानी वितरित कराने तथा एक-दो दिनों के भीतर डीडीटी छिड़काव शुरू कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ शोकॉज की कार्रवाई की जाए.

मलेरिया मुक्त पोटका के लिए सभी विभाग मिलकर करें काम: विधायक
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि प्रखंड के कुछ क्षेत्र मलेरिया जोन बन चुके हैं. ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के सहयोग से समन्वित एवं युद्धस्तर पर अभियान चलाए, ताकि बीमारी पर जल्द नियंत्रण पाया जा सके. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करने, समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा राहत कार्य में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा गया.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

झारखंड

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

चल सम्पत्ति की कुर्की का आदेश जारी

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के आदेश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर, सरायकेला-खरसावां से जिले में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया.

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

झारखंड

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इर्गु टोली बागान चौक में ललन कुमार नामक युवक ने आत्महत्या कर ली है.

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

झारखंड

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दिए निर्देश

रांची में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम, डीसी-एसएसपी ने अल्बर्ट एक्का चौक से संभाली कमान

झारखंड

रांची में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम, डीसी-एसएसपी ने अल्बर्ट एक्का चौक से संभाली कमान

मोहर्रम के अवसर पर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे.