हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

By : News11 Bharat
हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

न्यूज11  भारत

पोटका/डेस्क: पोटका विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए हाईकेगोड़ा चौक से धोवाडूंगरी होते हुए चांगीरा तक बनने वाली सड़क का बुधवार को सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत शिलान्यास पोटका के विधायक संजीव सरदार ने किया. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली इस 3.70 किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब 3 करोड़ रुपये की लागत आएगी. शिलान्यास के बाद स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया और उन्होंने क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण पहल के लिए आभार जताया.

ग्रामीण संपर्क मजबूत, आवागमन होगा आसान

यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की प्रमुख मांग रही थी. सड़क निर्माण से हाईकेगोड़ा, धोवाडूंगरी और चांगीरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी. खासकर बारिश के दिनों में जहां लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई होती थी, अब इस सड़क के बनने से स्थिति में बड़ा सुधार आएगा. साथ ही स्थानीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान हो जाएगी.

हेमंत सरकार में हो रहा गांव-गांव का विकास, जल्द पोटका को मिलेगा रिंग रोड - संजीव सरदार

शिलान्यास के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है, शहर और गाँव की दूरी खत्म हो रही है.

राज्य में विकास की गति तेज हो रही है.समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य हो, ग्रामीण निगरानी करे— विधायक का सख्त निर्देश

 विधायक संजीव सरदार ने संबंधित विभाग और संवेदक को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उन्होंने ग्रामीणों से कहा की निर्माण कार्य की लगातार निगरानी करे और किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता संबधित कोई शिकायत तुरंत संज्ञान में दें ताकि क्षेत्र की जनता को एक टिकाऊ और बेहतर सड़क सुविधा मिल सके.

यह भी पढ़ें: हज यात्रा पर रवाना हुए जाकिर हुसैन व पत्नी, सैकड़ों लोगों ने दी भावभीनी विदाई

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार