विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने पटेल नगर दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

By : Admin
विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने पटेल नगर दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिला के हुसैनाबाद में दुर्गोत्सव की शुरुआत धूमधाम से हो गई.सोमवार को सप्तमी पूजा के अवसर पर क्षेत्र के सभी पंडालों के पट खोले गये.इसी क्रम में पटेल चौक के समीप दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाए गए भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन हुसैनाबाद स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव एवं पूर्व नपं अध्यक्ष शशि कुमार ने फीता काटकर किया.विधायक ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक पर्व है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है.हर घर को मां का आशीर्वाद मिलता रहे और समाज में खुशियां बनी रहें.इस मौके पर समिति अध्यक्ष राजकुमार राज, सचिव सोनू पटेल, मोहित पटेल, अमित पटेल, मनीष पटेल, प्रदीप पटेल, विकास पटेल, कमलेश पटेल, जाकिर अली, प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

यह भी पढ़े: जंगली हाथी के हमले से एक 60 वर्षीय व्यक्ति की हुई  मौत

संबंधित सामग्री

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.