नियुक्ति

चंदवा में विधायक प्रकाश राम ने राजेंद्र कुमार जायसवाल को बनाया विधायक प्रतिनिधि

राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग तथा मनरेगा से जुड़े कार्यों में समन्वय की दी जिम्मेदारी

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
चंदवा में विधायक प्रकाश राम ने राजेंद्र कुमार जायसवाल को बनाया विधायक प्रतिनिधि

राहुल कुमार/ न्यूज11भारत 

चंदवा. लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम ने चंदवा प्रखंड क्षेत्र के लिए राजेंद्र कुमार जायसवाल उर्फ राजन भगत को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है. इस संबंध में विधायक प्रकाश राम ने 27 सितंबर 2026 को लातेहार के उपायुक्त के नाम पत्र जारी किया है.

जारी पत्र में विधायक प्रकाश राम ने कहा है कि विधानसभा क्षेत्र लातेहार के अंतर्गत विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा प्रशासनिक कार्यों में समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से उन्होंने चंदवा अंचल कार्यालय में राजस्व विभाग, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग तथा विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण से संबंधित कार्यों के लिए राजेंद्र कुमार जायसवाल को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है.

पत्र के अनुसार, राजेंद्र कुमार जायसवाल ग्राम आन, चंदवा निवासी हैं. विधायक ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि भविष्य में उक्त व्यक्ति द्वारा क्षेत्र की समस्याओं अथवा प्रशासनिक कार्यों से संबंधित कोई पत्र या प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाता है, तो उसे उचित महत्व देते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए.
उल्लेखनीय है कि विधायक प्रतिनिधि के माध्यम से क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं संबंधित विभागीय कार्यों को प्रशासन के समक्ष रखने की भूमिका निभाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: शराबी पति करता था मारपीट, प्रताड़ना से तंग महिला ने कीटनाशक खाकर खुदकुशी का किया प्रयास, सीएचसी में भर्ती

संबंधित सामग्री

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खूंटी में एक बड़ा हादसा टल गया. सदर थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर एसजीवीएस अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक खाली तेल टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई.

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

2013 के काठीकुंड नक्सली हमले से जुड़ा है मामला, तत्कालीन पाकुड़ SP समेत पांच पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के उमरेड एरिया में सीनियर ओवरसियर (सिविल) को रिश्वत के एक मामले में गिरफ़्तार किया है.

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई, ₹41,800 जुर्माना वसूला गया; सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का दिया गया निर्देश

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद स्थित बीसीसीएल कोयला नगर यूनिट से जुड़े भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में CBI ने केस दर्ज किया है.