लापता तीसरी कक्षा की छात्रा अंजली कुमारी सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

कामयाबी

लापता तीसरी कक्षा की छात्रा अंजली कुमारी सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

कक्षा तीन की छात्रा 2 सितंबर की शाम करीब 3:00 बजे दीप्ति निकेतन स्कूल से निकलने के बाद अचानक लापता हो गई थी

लापता तीसरी कक्षा की छात्रा अंजली कुमारी सकुशल बरामद पुलिस ने परिजनों को सौंपा

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह टोला बरवाही निवासी विनोद राम की पुत्री अंजली कुमारी जो कक्षा तीन की छात्रा है जो 2 सितंबर की शाम करीब 3:00 बजे दीप्ति निकेतन स्कूल से निकलने के बाद अचानक लापता हो गई थी  शाम 7:30 बजे तक बच्ची के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने इसकी सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही परिजनों और पुलिस प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन अभियान चलाया गया. निरंतर तलाश के दौरान पता चला कि बच्ची रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुटी स्थित अपनी एक सहेली के घर चली गई थी. 3 सितंबर को रामगढ़ पुलिस ने बच्ची को कुटी गांव से पूरी तरह सकुशल बरामद कर लिया और वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया. बच्ची के सही-सलामत मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है.

यह भी पढ़ें: पलामू के किसानों के लिए राहत की खबर आई, मलय जलाशय योजना के जीर्णोद्धार के लिए ₹273.90 लाख स्वीकृत

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.