न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क: रायडीह थाना की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़िता ने परिजनों के साथ रायडीह थाना पहुंच आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. नाबालिग पीड़िता ने बताया कि शनिवार रात को वह अपने एक दोस्त के साथ मरदा मेला घूमने गयी थी. मेला घूमने के बाद वह और उसका दोस्त वापस घर लौट रहे थे. उस समय मरदा व नारोटोली जाने वाले मोड़ के पास आम बगीचा में आठ से दस लड़के थे. उनलोगों ने दोनों को घेर लिया और उसके दोस्त के साथ मारपीट करने लगे. इसके बाद उसे अपने साथ कुछ दूर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया कि वह उन लड़कों से बचाव और छोड़ने की गुहार लगाती रही. लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी. घटना के बाद सभी लड़के वहां से भाग निकले. इसके बाद पीड़िता अपने दोस्त के साथ देर रात घर पहुंची और सुबह में परिजनों को घटना की जानकारी दी. थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने पीड़िता का फर्द बयान लिया.
यह भी पढ़े: जामताड़ा में अपराधियों का तांडव, बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या