मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खूंटी में की पड़हा राजा सोमा मुंडा के परिजनों से मुलाकात

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खूंटी में की पड़हा राजा सोमा मुंडा के परिजनों से मुलाकात

कहा- घटना आदिवासी समाज के लिए निंदनीय , परिजनों को जरूर मिलेगा न्याय

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खूंटी में की पड़हा राजा सोमा मुंडा के परिजनों से मुलाकात

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज खूंटी में पड़हा राजा सोमा मुंडा के परिजनों से मुलाकात की. पड़हा राजा सोमा मुंडा की दो दिन पूर्व खूंटी में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खूंटी के मुंडा चलागी गांव पहुंच कर मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली. उन्होंने इस मौके पर कहा कि ये घटना आदिवासी समाज के लिए बेहद ही दुखद  है. इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है. पड़हा राजा सोमा मुंडा सामाजिक मामलों में हमेशा ही सक्रिय और संवेदनशील भूमिका निभाते रहे. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी की संवेदनाएं मृतक के परिजनों के साथ है. राज्य सरकार इस घटना को लेकर गंभीर है और मृतक के परिजनों को जरूर न्याय मिलेगा. इस दौरान स्थानीय सांसद कालीचरण मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला, खूंटी जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, विल्सन भी मौजूद रहीं.

ये भी पढ़ें- रांची के धुर्वा से पिछले 8 दिनों से लापता दो मासूम भाई-बहन के परिजनों से मिलने पहुंची राज्यसभा सांसद महुआ माजी

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

झारखंड

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कभी भी किसी बड़े हादसे की बनी हुई है आशंका

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी विवेक कुमार महतो और मुमताज अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा और 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है.

घाघरा प्रखंड के अरंगी पंचायत अंतर्गत खम्भिया गांव में बिना अनुमति योजना स्थल बदलकर पुल बनाने की जांच शुरू

झारखंड

घाघरा प्रखंड के अरंगी पंचायत अंतर्गत खम्भिया गांव में बिना अनुमति योजना स्थल बदलकर पुल बनाने की जांच शुरू

हरकत में आए अधिकारी, डीपीएम ने टीम के साथ खम्भिया गांव पहुंचकर की जांच

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी पवन कुमार सिंह, रविशंकर कुमार, सत्यपाल सिंह, लालू कुमार यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.