न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के कर-कमलों द्वारा आज नारायणपुर प्रखंड के पंचायत सबनपुर स्थित मंझलाडीह और आहरडीह के बीच जोरिया में उच्चस्तरीय बड़े पुल निर्माण का शिलान्यास पूरे जनमानस की उपस्थिति में संपन्न हुआ.
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि, “चुनाव के समय मेरी गाड़ी इसी जोरिया पर फंस गई थी. मैंने तभी संकल्प लिया था कि जीतने के बाद इस पुल का निर्माण अवश्य कराऊंगा, नहीं तो गांव दोबारा नहीं चढ़ूंगा. आज वह वादा पूरा कर रहा हूं. यहां आकर अपार खुशी मिल रही है. लोगों की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति यह साबित करती है कि जनता मुझे हृदय से चाहती है.” उन्होंने आगे कहा कि यह पुल पूरे इलाके की जीवनरेखा साबित होगा. आसपास के गांव और पंचायत अब मुख्य सड़क नेटवर्क से सहजता से जुड़ जाएंगे.
डॉ. अंसारी ने बताया कि पुल बनने से छात्रों को आवाजाही में बड़ी सुविधा होगी,किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुँचाने में आसानी होगी,गांव सीधे प्रखंड मुख्यालय से जुड़ जाएंगे,व्यापार व रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, और स्वास्थ्य व आपातकालीन सेवाएँ तेज़ी से उपलब्ध होंगी.उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास को नए युग में ले जाएगा.
मंत्री डॉ. अंसारी ने भाजपा पर चुनाव के समय नकारात्मक माहौल बनाने का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि, “भाजपा ने चुनाव के समय ऐसा माहौल बना दिया जैसे ये लोग मेरे पीछे ही पड़ गए हों. लेकिन यहां की समझदार जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया और मुझे 50,000 वोटों से जीताकर फिर सेवा का अवसर दिया. मैं सभी की हृदय से आभार प्रकट करता हूं.”
ये भी पढ़ें- घूस लेने के आरोपी तत्कालीन राजस्वकर्मी बेंजामिन कुजूर को नहीं मिली राहत, डिस्चार्ज पिटीशन खारिज
मंझलाडीह व आहरडीह के बीच जोरिया में उच्चस्तरीय बड़े पुल निर्माण का मंत्री इरफान अंसारी ने किया शुभारंभ
संबंधित सामग्री
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद
15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया
बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां
हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया
Asian Games 2026 के दूसरे दिन भारत के हाथ आए 4 पदक, आज 2 रजत और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते, पदकों की संख्या हुई 6
भारत के हाथ अब तक नहीं आया कोई स्वर्ण पदक
जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी
तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई
रांची रेल मंडल अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर चल रहा विकास कार्य, ब्लॉक की वजह से ट्रेनें का परिचालन प्रभावित
इस रूट पर जाने वाले यात्री यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेनों की स्थिति