संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत मुसीखाप गांव में बुधवार को डॉ. इब्राहिम अंसारी द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंसारी ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारा और एकता को बढ़ावा देना है.उन्होंने कहा कि इफ्तार जैसे सामूहिक कार्यक्रम विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करते हैं. कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों की उपस्थिति ने एकता की मिसाल पेश की. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और रमजान की बरकतों में शामिल हुए.
कार्यक्रम में पंसस प्रवेश साव उर्फ ठेग्घू भाई, मुस्लिम अंसारी, अलिशेर अंसारी, अख्तर अंसारी, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, छोटन शर्मा, राकेश शर्मा, उमेश पासवान, रामबिलास सिंह, डीएन सिंह, निरंजन कुमार, अनुज सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: चेताग रामनवमी पूजा समिति ने थाना में आयोजित बैठक में नहीं लिया भाग, सड़क पर गंदा पानी बहने से है नाराजगी