न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के सदर अस्पताल में आज मेघा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया. अस्पताल में ब्लड की लगातार कमी को देखते हुए यह कैम्प लगाया गया है, जिसमें डॉक्टर्स, नर्स और अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से रक्तदान कर रहे है. सदर अस्पताल में थैलेसीमिया और हीमोफीलिया जैसे रोगियों को नियमित रूप से ब्लड की आवश्यकता होती है. इन मरीजों को ब्लड की कमी के कारण अक्सर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इस अभियान में सदर अस्पताल के सभी विभागों के डॉक्टर्स, नर्स और अन्य कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है.
यह भी पढ़े: कई एयरलाइंस ने बढ़ाया हवाई किराया, जानें कितनी महंगी होगी टिकट