ठाकुरगांव बुढ़मू में सरहुल मिलन समारोह की तैयारी को लेकर बैठक

By : News11 Bharat
ठाकुरगांव बुढ़मू में सरहुल मिलन समारोह की तैयारी को लेकर बैठक

न्यूज11  भारत

बुढ़मू/डेस्क: केंद्रीय सरना समिति ठाकुरगांव बुढ़मू के तत्वावधान में सरहुल मिलन समारोह के भव्य आयोजन को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समिति के गिंजो ठाकुर गांव अध्यक्ष श्री बबलू उरांव ने की, जबकि संचालन रिकी मुंडा ने किया.बैठक में 22 मार्च 2026 को रविवार को दोपहर 2 बजे होने वाले पूजा कार्यक्रम का अंतिम रूप दिया गया. शोभायात्रा मन्ना टोली से प्रारंभ होकर बैंक मोड़, विष्णु चौक, बाजार टाड़ होते हुए भगवती मंदिर पहुंचेगी और उसके बाद मंडाटांड़ मैदान में सभा होगी. सामाजिक अगुवाओं द्वारा आशीर्वचन दिए जाएंगे. बुढ़मू प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से खोड़हा टीमें भाग लेंगी, जिन्हें अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे.बैठक में मुख्य रूप से समिति सचिव मदन महली, कोषाध्यक्ष शिव शंकर उरांव, मुखिया सचिन पहान, बंधन पहान (प्रधान), रूपेश पहान, शांति कछप, पुर्नय उरांव, सहदेव उरांव, रमेश महली, सुरेश पहान (प्रधान), सुनील उरांव, विनीता उरांव, घुरण लोहरा, दिलीप महली, विक्की मुंडा, दुर्गा उरांव, अनामिका उरांव, पूर्णिमा उरांव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: माढ़रा ग्राम सोलयाना में पुनर्निर्मित हरि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, अखण्ड हरिनाम संकीर्तन में प्रसिद्ध गायिकाओं की प्रस्तुति
 
संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार