ऐतिहासिक गुतरु जतरा के आयोजन को लेकर मेला समिति की बैठक, शामिल हुए बुढ़मू थाना प्रभारी

By : Admin
ऐतिहासिक गुतरु जतरा के आयोजन को लेकर मेला समिति की बैठक, शामिल हुए बुढ़मू थाना प्रभारी

न्यूज11  भारत

बुढ़मू/डेस्क:  प्रखंड के ऐतिहासिक गुतरु जतरा के आयोजन को लेकर शुक्रवार को थाना प्रभारी रितेश कुमार और प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा के नेतृत्व में मेला समिति की बैठक हुई.गुत्तरु मेला का आयोजन आश्विन शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि चार अक्टूबर दिन शनिवार को करने का निर्णय लिया गया.बैठक में ग्रामीणों ने झारखंड में मुड़मा मेला के बाद गुतरू मेला को सबसे बड़ा आयोजन बताते हुए मेले में विधि व्यवस्था को लेकर महिला पुरुष बटालियन की तैनाती करने,नशा पान पर अंकुश लगाने,चिकित्सा पेयजल व्यवस्था पर चर्चा किया गया.मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार,सचिव सुरेश कुमार मुंडा,कोषाध्यक्ष अशोक महतो,संरक्षकशिवचरण महतो,शिवनारायण मुंडा समेत दर्जनों महिला पुरूष उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पलामू में डीसी-एसपी ने लिया दुर्गापूजा पंडालों का जायजा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर दिए कड़े निर्देश

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई