भरनो प्रखंड कार्यालय में जनवितरण दुकानदारों की बैठक,एमओ ने लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

By : News11 Bharat
भरनो प्रखंड कार्यालय में जनवितरण दुकानदारों की बैठक,एमओ ने लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड आपूर्ति प्राधिकारी अंशुल टोप्पो की अध्यक्षता में जनवितरण प्रणाली(पीडीएस) दुकानदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक में पिछले बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करते हुए खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया.

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड आपूर्ति प्राधिकारी अंशुल टोप्पो ने कहा कि चना दाल एवं ग्रीन कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण में कुछ डीलरों का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया है.इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित डीलरों को कड़ी चेतावनी दी गई और भविष्य में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की बात कही गई.उन्होंने सभी डीलरों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न का उठाव समय पर सुनिश्चित करें,ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

बैठक में अनुपस्थित रहने वाले डीलरों को कारण बताओ नोटिस(स्पष्टीकरण) जारी किया गया है.इसके अलावा सभी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने, आधार सीडिंग पूर्ण कराने तथा ई-केवाईसी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया.अधिकारियों ने कहा कि इन प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना आवश्यक है,ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे.

बैठक में डीलरों के क्लोजिंग बैलेंस में आ रही विसंगतियों पर भी चर्चा की गई.प्रखंड आपूर्ति प्राधिकारी ने आश्वासन दिया कि इन त्रुटियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.इस बैठक में अरकीता नंद देवघरिया, सुनील केशरी,शिवप्रसाद जायसवाल,रवीन्द्रनाथ कर, मनोहर लाल,सुभानी उरांव, उदय कुमार गुप्ता,सतीश कुमार केशरी,ओहमस बाड़ा,अर्चना देवी,सिलवती बड़ा सहित अन्य जनवितरण दुकानदार उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह: पुलिस कप्तान की अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों व परिजनों के साथ बैठक, समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार