घाघरा मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ की बैठक, समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ की बैठक, समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की रूपरेखा एवं समयबद्ध कार्यों की समीक्षा की गई.

बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की योग्यता तिथि 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग कार्य 20 जून से 29 जून तक होगा, जबकि बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वेक्षण 30 जून से 29 जुलाई तक किया जाएगा. ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त तक तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा. बीडीओ दिनेश कुमार ने सभी बीएलओ को पारदर्शिता के साथ घर-घर सर्वे करने एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सही एवं निष्पक्ष मतदाता सूची तैयार करने के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय और जनसंपर्क जरूरी है.

यह भी पढ़ें: घाघरा: आंधी-तूफान ने उजाड़ी गरीब मजदूर की छत, मंगलेश्वर उरांव ने लगाई मदद की गुहार

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार